Moradabad: रसोई गैस व पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी पर होगी सख्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ईरान व अन्य खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के अफवाहों के बीच लोग सशंकित हैं। कई तो इसका स्टॉक करने में लगे हैं। हालांकि कालाबाजारी करने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती करने की तैयारी की है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में रसोई गैस का कोई संकट नहीं है। यदि कोई जमाखोरी या कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आयल कंपनियों व एलपीजी सेल्स अधिकारी से बातचीत हुई। इसमें बताया गया कि जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। 

जिले में रसोई गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के 7,78,111 और उज्जवला योजना के 2,79,308 उपभोक्ता हैं। जिले में कोई बैकलॉग नहीं है। गैस सिलेंडर की कॉलाबाजारी रोकने के लिए शत प्रतिशत ओटीपी के माध्यम से डिलीवरी की जा रही है। यदि कहीं से कालाबाजारी या जमाखोरी की कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं टीमों के साथ निगरानी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार