लखनऊ : सरोजनी नगर स्थित प्राचीन जलसाईं नाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, पहली किस्त जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित प्राचीन जलसाईं नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 89.82 लाख रुपये की परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत 60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में यात्री हॉल, शीट रूफिंग शेड, बैठने के प्लेटफॉर्म, स्टील रेलिंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, आरसीसी बेंच, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा और बागवानी कार्य कराए जाएंगे। 

इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर का स्वरूप आकर्षक बनेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, यह पहल लखनऊ के धार्मिक पर्यटन को नई गति देगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में शहर में 1.71 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ, जिनमें 38 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक शामिल थे। गौरतलब है कि लगभग 200 वर्ष पुराना यह स्वयंभू शिव मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

संबंधित समाचार