एयर इंडिया की फ्लाइट में जज से बदसुलूकी, परोसा फंगस वाला खाना, कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ आ रहे हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को फंगस वाला खाना परोसा गया। इस पर एयरलाइन कर्मियों से शिकायत की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। 

न्यायमूर्ति के सहयोगी ने सरोजनीनगर थाने में एयरइंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार सोमवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) से लखनऊ आ रहे थे। उनकी सीट संख्या 1ए थी। 

यात्रा में उन्हें भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ था, जिसे देखने के बाद उन्होंने आपत्ति की। आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने उनके साथ अभद्रता की। एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान ने भी न्यायमूर्ति से दुर्व्यवहार किया। 

आरोप है कि जब वह दूषित खाना फ्लाइट से बाहर ले जाने लगे तो उनको रोक दिया गया। इस पर न्यायमूर्ति के सहयोगी सुमित गुप्ता ने सरोजनीनगर थाने में एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक सुमित गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में  रेस्टोरेंट परोसा बदबूदार खाना: शिकायत पर  मालिक, मैनेजर कर्मचारियों ने की पिटाई, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार