सीतापुर में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़: पैर में गोली; चोरी के मोबाइल, मोटरसाइकिल और तमंचा-कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोधपुर पुलिया के पास पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मोबाइल लूट की घटनाएं इस क्षेत्र में काफी बढ़ गई थी। इन अपराधों में काकरिया शंकरपुर निवासी कौशलेंद्र कुमार नाम सामने आया था। 

आज तड़के सुबह मुखबिर की सूचना मिलने पर जोधपुर पुलिया के पास रामपुर कला पुलिस और विशेष अभियान समूह ने तलाश अभियान चलाया। इस दौरान शैलेश मोटरसाइकिल से आ रहा था। पुलिस के रुकने के इशारे पर इसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जो उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके पास से दो चोरी किए गए मोबाइल, एक मोटरसाइकिल ,एक बैग, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गये। अभियुक्त को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। आगे वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चलन न्यायालय में भेजा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें  : 
बुलंदशहर में बड़ा हादसा : रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल 

संबंधित समाचार