Chaitra Navratri: प्रयागराज में फूलों के दाम में बढ़ोतरी, नवरात्र से पहले फल महंगे, दुकानों पर सन्नाटा
प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले से ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फल-फूलों की कीमतें अचानक बढ़ गयी और यहां पर गेंदा का फूल 300 प्रति किलोग्राम और गुलाब का फूल 250 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने लगा है। वहीं, सेब के दाम 120 प्रति किलोग्राम और अनार के 130 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। नवरात्रि के शुर होने से पहले ही बाजारों में फलों और फूलों के दाम ने असमान छूना शुरू कर दिया है।
9 दिनों तक देवियों को अर्पित होने वाले भोग में फल और श्रृंगार के लिए उपयोग होने वाले फूलों के दामों में भी इजाफा हो गया है। ऐसे में आम जनता को गैस सिलेंडर की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही अब फूल और फलों में वृद्धि होने से काफी परेशानियां हो रही है। गुरुवार से शुरू होने वाला चैत्र नवरात्रि जो की नौ दिन देवियों को चढ़ने वाला बेला का फूल बाजार से गायब हो गया है।
बाजारों में फूल महंगे होने के कारण श्रृंगार में भी परेशानियां आएगी। गेंदा, गुलाब, बेला, गुड़हल के फूल काफी मंहगे मिल रहे है। मंदिरों को सजाने के लिए फूलों को ख़रीदने वाले लोगों को काफी ज्यादा पैसे देने पड़ रहे है। फूलों की मांग इतनी अधिक है कि बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजारों में फूल नहीं मिल पा रहे है। नवरात्र के शुरु होने से पहले ही फलों के भी दाम बढ़ गए है। सेब, अनार, संतरे और केले के दाम आसमान छू रहे है।
नैनी फूलमंडी में दुकानों पर सन्नाटा छाया हुआ है। राम दादा जो कि फूल का थोक व्यापारी है, उनका कहना है कि बाजार में फूलों के दाम महंगे होने के कारण व्यापार में मंदी चल रही है। पहले की तरह व्यापार नहीं है।फूल मंडी की रहने वाली बेबी ने बताया कि इस बार कोलकाता से आने वाले फूल महंगे हो गए हैं। बनारस से फूल नहीं आ पा रहे हैं। जिसकी वजह से फूल मंडी में फूलों के दाम बढ़े हुए हैं। इसी तरह से फल मंडी में भी फलों के दामों में उछाल है जिसकी वजह से फल महंगे बिक रहे हैं और बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।
