प्रयागराज में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण: दो मंदिरों के विकास पर खर्च होंगे 3.46 करोड़

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/प्रयागराज, अमृत विचार : संगम नगरी प्रयागराज में पर्यटन विभाग ने दो प्रमुख मंदिरों के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण की योजना शुरू की है। मंदिरों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, करछना स्थित फलाहिरी बाबा मंदिर और सोरांव तहसील के दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा के विकास पर कुल 3.46 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि फलाहिरी बाबा मंदिर के विकास के लिए 1.64 करोड़ रुपये और दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा के सौंदर्यीकरण व पर्यटन सुविधाओं के लिए लगभग 1.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

परियोजना के तहत फलाहिरी बाबा मंदिर के लिए 40 लाख रुपये और दुर्गा मंदिर के लिए 45 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिर परिसरों में सौंदर्यीकरण, आधुनिक लाइटिंग, भव्य प्रवेश द्वार, यात्री शेड, स्टाम्प फ्लोरिंग युक्त मार्ग, बैठने के लिए बेंच, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, डस्टबिन, साइनेज और म्यूरल आर्ट जैसे कार्य कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :
यूपी में आधुनिक बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय: सुविधाओं के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार