लखनऊ में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन: नवरोज पर इन रूटों की आवाजाही पर रोक, जानिए कहा रहेगा बंद
अमृत विचार, लखनऊ: शिया समुदाय 21 मार्च को नवरोज त्योहार मनाएगा। इसके चलते 21 मार्च को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ रास्तों को बदला गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा से वाहन अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे। नक्खास तिराहा से अकबरी गेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
ये वाहन नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएंगे।टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहा से वाहन नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन हैदरगंज (लालमाधव) होकर जा सकेंगे।हैदरगंज (लालमाधव) से वाहन टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) या नक्खास की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर होकर जा सकेंगे।
