लखनऊ में नवरोज पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:सुबह 6 बजे से दोपहर ढाई बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, जानें रूट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: शिया समुदाय द्वारा नवरोज का त्यौहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 21 मार्च की सुबह 6:00 बजे से दोपहर ढाई बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ रास्तों को बदला गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां रहेगी रोक:

- मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा से वाहन अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

- नक्खास तिराहा से अकबरी गेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

- टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहा से वाहन नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज की ओर नहीं जाएंगे।

- हैदरगंज (लालमाधव) से वाहन टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) या नक्खास की ओर नहीं जाएंगे।

यहां से जाएं:

- वाहन मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।

- वाहन नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएंगे।

- वाहन हैदरगंज (लालमाधव) होकर जा सकेंगे।

- वाहन ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें  :
ईद-उल-फितर 2026: बाजारों में छाई चांद रात की रौनक, विभिन्न मस्जिदों में अदा होगी ईद की नमाज

 

संबंधित समाचार