लखनऊ : नवरात्रि पर 600 पुलिसकर्मियों ने निकाली महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार को वासंतिक नवरात्रि के शुभारंभ पर महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर बादशाहनगर, लेखराज मार्केट, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त हुई।

रैली को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार, डीसीपी अपराध अनिल कुमार यादव और एडीसीपी महिला अपराध गोपीनाथ सोनी मौजूद रहे।

रैली में 220 पिंक स्कूटी, टीयूवी और पीआरवी वाहनों के साथ करीब 600 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गांव, मोहल्लों और कस्बों तक पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1930, 108 और 181 की जानकारी दी जा रही है। साथ ही 99 पिंक बूथों की सुविधाओं, साइबर अपराध से बचाव, सेल्फ डिफेंस और बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागरूकता और भरोसा दोनों मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें  : ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा, जोमैटो ने बढ़ायी प्लेटफार्म फीस, जानिए अब हर आर्डर पर देना होगा कितना शुल्क

संबंधित समाचार