चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी... कह मायके भागी पत्नी, LPG कमी के चलते बाराबंकी में विवाहिता ने छोड़ा ससुराल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। घर की दहलीज लांघ चुकी घरेलू गैस की किल्लत दाम्पत्य जीवन में खटास भरने लगी है। ऐसी ही एक घटना में घर में खाना न बनने पर पति ने सवाल किया तो गैस सिलेंडर खत्म होने का जवाब मिला, इधर पति ने चूल्हे पर खाना बनाने की सलाह क्या दी कि दाेनों के बीच जमकर कहासुनी हुई, और तो और पति के साेते ही पत्नी दुधमुंहे के साथ घर छोड़कर चली गई। अब पति परिवार पूरा करने की गुहार लगा रहा है।
 
घरेलू गैस के संकट से शायद ही कोई जूझा न हो, पर घुंघटेर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर हुआ विवाद कुछ अलग ही है, जहां गैस सिलेंडर की किल्लत ने एक परिवार को संकट में डाल दिया। खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी अपने 5 माह के मासूम बेटे को लेकर घर से लापता हो गई। मामला ग्राम बौधनी मजरे खटौली का है। यहां के निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र उमरा में नाइट ड्यूटी करते हैं, वह 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर लौटे तो पत्नी सुमन देवी 29 वर्ष से खाना न बनने का कारण पूछा। 

इस पर पत्नी ने गैस खत्म होने व दूसरा भरवाने की बात कही। पति ने इतना कहा कि गैस नहीं मिल रही है, चूल्हे पर खाना बना लो। बस इतना सुनते ही आग बबूला पत्नी  और चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थकान के कारण अनिल अपने कमरे में सोने चले गए। 

आरोप है कि इसी दौरान पत्नी घर से करीब एक हजार रुपये लेकर अपने 5 माह के बेटे के साथ कहीं चली गई। शाम करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली तो पत्नी और बच्चा घर पर नहीं मिले। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने थाना घुंघटेर में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के चलते कई घरों में विवाद देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें  : 
'Reform, Perform, and Transform' से यूपी को मिली ग्लोबल पहचान, पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी में जुटी योगी सरकार

 

संबंधित समाचार