बरेली: पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाकर वायरल किया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक कार में बैठे हैं जो खुद को किसान बता रहे हैं। वीडियो में एक पुलिस थाने की जीप भी नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहे लोग आरोप लगा रहे हैं कि वे किसान हैं। पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक कार में बैठे हैं जो खुद को किसान बता रहे हैं। वीडियो में एक पुलिस थाने की जीप भी नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहे लोग आरोप लगा रहे हैं कि वे किसान हैं।

पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर उनकी पिटाई की है और उन्हें कहीं दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। इस वीडियो को अमेरिका राष्ट्रपति जो विडेन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, कनाडा के प्रधानमंत्री समेत कई विदेशी चैनलों व एजेंसियों को भी ट्वीट किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लाठीचार्ज की बात को सिरे से खारिज किया है।

उनका कहना है कि यह अफवाह है और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में लोग कह रह हैं कि प्रशासन उन्हें रामपुर से मोड़कर वापस ले जा रहे हैं। वे गाड़ी नंबर बोलते हुए कह रहे हैं कि लाठीचार्ज करके वापस ले जा रहे हैं। बहुत मारा, बहुत लाठीचार्ज किया है। हमारे लोग भी गायब हैं।

बरेली पुलिस ने वीडियो ट्वीट करने पर जवाब दिया कि उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज द्वारा बताया गया कि किसान आंदोलन कर रहे थे जिन्हें शांति व्यवस्था के उद्देश्य से वापस किया गया। उन्हें उनके गृह जनपद समझा-बुझा कर भेजा गया। वीडियो में लगाए गए आरोप असत्य हैं। एसएसपी की ओर से बाइट भी जारी की गई है। इसमें भी उन्होंने लाठी चार्ज के आरोप को गलत बताया है।

संबंधित समाचार