Bareilly: अगले कुछ दिनों में चढ़ सकता है पारा...10 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। आंचलिक मौसम विभाग वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद अभी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

शनिवार को अधिकतम 25.1 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनका कहना है कि रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। अगले 5 से 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन में गर्मी का अहसास तेजी से बढ़ेगा। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने, वातावरण में नमी और स्थिरता के कारण सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह धुंध सूर्योदय के साथ ही छट जाएगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

संबंधित समाचार