विंध्याचल धाम पहुंचे डीजीपी : नवरात्र मेले का लिया जायजा, कहा- एक स्थान पर एकत्र न हो अधिक भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने रविवार को नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। पुलिस महानिदेशक ने अष्टभुजा डाक बंगले पर मेला ड्यूटी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने पिछले दो दिनों से मेले में उमड़ रही रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए भगदड़ की आशंका पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया और सुनिश्चित करने को कहा कि एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरियर और अन्य प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। 

उल्लेखनीय है कि मेला प्रारंभ होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान वाराणसी रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक पियूष मोडिया, विंध्याचल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

संबंधित समाचार