तमिलनाडु के तिरुपुर में मिलावटी ताड़ी पीने से 40 लोग बीमार, चार की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

तिरुपुर (तमिलनाडु): तिरुपुर जिले के गुंडाडम इलाके में कथित तौर पर सुस्ती लाने वाली गोलियों से युक्त मिलावटी ताड़ी पीने के बाद कम से कम 10 लोग बीमार पड़ गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

पुलिस ने शुरू में दावा किया था कि इसमें 40 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। पीड़ितों में ज्यादातर स्थानीय खेतिहर मजदूर थे, जिन्होंने शनिवार शाम को एक अवैध बिक्री केंद्र से ताड़ी खरीदकर पीने के तुरंत बाद उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ताड़ी में कथित तौर पर सुस्त करने वाली गोलियों (शामक गोली) को मिलाया गया था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बेहोश पाए गए चार व्यक्तियों को तुरंत धरपुरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में विशेष उपचार के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे निगरानी में हैं।" स्थानीय प्रशासन ने गुंडाडम और धरपुरम क्षेत्रों में अवैध ताड़ी निकालने और बेचने के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

"योगी की पाती": 9 साल में बदला यूपी का चेहरा, CM योगी का भावुक पत्र, महिलाओं से लेकर युवाओं तक की सशक्तिकरण यात्रा, विकास के नए अध्याय!
Ease Of Doing Business में यूपी की जबरदस्त उड़ान: कल लॉन्च होगा 'निवेश मित्र 3.0', CM योगी 85 कंपनियों को सौंपेंगे निवेश प्रमाणपत्र
Lucknow News: अमौसी जोन में 25 संविदा कर्मी बर्खास्त, लाइनमैन और हेल्पर हुए ब्लैकलिस्ट
पांच लाख की आबादी को मिलेगी बड़ी राहत..., फैजुल्लागंज 50 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा हैंडओवर
24 साहित्यकारों को पहनाई पगड़ी और दिए प्रशस्ति पत्र, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने दिए एक-एक लाख रुपये