आनंद द्विवेदी की नई टीम तैयार: भाजपा लखनऊ महानगर में 90 पदाधिकारी, तीन महामंत्री-आठ उपाध्यक्ष में समेत बंटी जिम्मेदारी
लखनऊ, अमृत विचार : भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की टीम में तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष समेत 90 पदाधिकारी बनाए गए हैं। घनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिन्कू सोनकर को महामंत्री और योगेन्द्र पटेल, सीता नेगी, कुमकुम राजपूत, विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला ‘दीपू’ और जी.डी. शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद महानगर अध्यक्ष ने रविवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी और पंकज सक्सेना को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज के. गुप्ता को कोषाध्यक्ष और दिनेश पाण्डेय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डैनिश सोनकर को कार्यालय मंत्री, शैलेन्द्र राय व मयंक बाजपेयी को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया है। मीडिया विभाग में अनुराग साहू को मीडिया प्रभारी, संकेत मिश्रा, उमेश तिवारी और रामसेवक द्विवेदी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व टी.आर. जोशी को मिला है, जबकि सतवीर सिंह आनंद ‘सन्नी’ और मणिकांत शुक्ला को सह संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग के संयोजक उत्तम प्रकाश मिश्रा और संतोष सिंह व सतीश अडवानी सह संयोजक बनाए गए हैं।
