Lucknow News: अमौसी जोन में 25 संविदा कर्मी बर्खास्त, लाइनमैन और हेल्पर हुए ब्लैकलिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बिजली बिल वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई

लखनऊ, अमृत विचार: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अमौसी जोन में बिजली बिल वसूली में लापरवाही बरतने पर 25 संविदा कर्मियों की सेवाओं को खत्म कर दिया गया। इनमें 8 लाइनमैन और 17 हेल्पर शामिल हैं।

अधीक्षण अभियंता नेकी राम की ओर से मुख्य अभियंता रामकुमार को भेजे गए पत्र में बताया गया कि बिजली राहत बिल योजना के तहत बकायेदारों से वसूली में अपेक्षित योगदान न देने के कारण यह कार्रवाई की गई। लापरवाही के चलते राजस्व वसूली का ग्राफ गिर गया था, जिससे प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया। एमडी मध्यांचल रिया केजरीवाल की मंजूरी के बाद सभी संबंधित संविदा कर्मियों को न केवल सेवा से हटाने, बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हटाए गए कर्मी दुबग्गा, मलिहाबाद, वृंदावन, कानपुर रोड, आलमबाग, मोहनलालगंज और नादरगंज उपकेंद्रों पर तैनात थे। इनकी तैनाती 15 नवंबर-25 से कलेक्शन इकाई में की गई थी। कार्रवाई की जद में आए लाइनमैन में लक्ष्मीकांत मिश्रा, मोहम्मद सईद, कमल किशोर, नवीन कुमार यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, रितेश कुमार मौर्या और सुनील कुमार यादव शामिल हैं, जबकि हेल्पर वर्ग में दीपक कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार पटेल, अमित सैनी, महेंद्र कुमार दुबे, विक्रम सिंह, अवनीश कुमार भारती, शत्रुघ्न लाल, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, विनय, चंद्रशेखर, सर्वेश कुमार यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहित खन्ना व साजन रावत सहित 17 कर्मियों को हटाया गया है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई को राजस्व वसूली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म