बजट लैप्स हुआ तो वेतन से कटौती! कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सख्त

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कृषि मंत्री ने दिए शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यदि प्रदेश के किसी भी जिले में आवंटित बजट लैप्स होता है तो इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना जाएगा। साथ ही लैप्स हुई धनराशि को संबंधित अधिकारियों के वेतन से रिकवरी की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को कृषि निदेशालय से प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ विभाग की वर्चुअल समीक्षा करते हुए दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि विभाग का कुल बजट 8620.65 करोड़ रुपये निर्धारित है। जिसमें अब तक 7298.79 करोड़ (84.67 प्रतिशत) की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जायद फसल अभियान के अंतर्गत उरद, मूंग, मूंगफली और मक्का के बीजों के वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीज वितरण के लक्ष्य को अधिकारी समय से तत्काल पूर्ण करें। साथ ही पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पम्पों और कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन में तेजी लाएं, जिससे लाभार्थियों को समय से लाभ मिल सके।

समीक्षा में डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों, यूपी एग्रो के अवशेष भुगतान के साथ ही विभाग की अन्य योजानओं के रुके हुए बिलों के बारे में भी जानकारी ली गई। निर्देश दिए कि वर्षा जल संचयन, आरएडी योजना और कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना की प्रगति में सुधार लाते हुए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार