नामित पार्षद बोले हर वार्ड में कराएंगे विकास, शासन से नामित 10 पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम लखनऊ में नामित पार्षद गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी को सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया। त्रिलोकनाथ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ पार्षदों को माला पहनाकर लड्डू खिलाए। नामित पार्षदों के पास वार्ड विकास निधि नहीं होगी, लेकिन सदन में शामिल होकर किसी भी वार्ड की समस्या उठा सकेंगे। शपथ ग्रहण के बाद इन पार्षदों ने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद नहीं हैं, वहां जनता की समस्याओं का समाधान कराएंगे।

MUSKAN DIXIT (86)

परिवार से पांचवें पार्षद बने बलखंडी

संतोष सिंह बलखंडी को भी पार्षद नामित किया गया है। वह अपने परिवार के पांचवें पार्षद हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के चार सदस्य पहले पार्षद रह चुके हैं। बलखंडी ने कहा कि जहां कम विकास हुआ, उन क्षेत्रों पर ध्यान देंगे। लोहिया नगर वार्ड के अखिलेश गिरी वर्ष 2012-17 तक पार्षद रह चुके हैं।

MUSKAN DIXIT (87)

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे सदन में उठाएंगे। पार्षदों में दो महिलाएं हैं, इसमें मधुबाला त्रिपाठी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गोमतीनगर और नेहा सिंह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सैनिक नगर नेहा सिंह की निवासी हैं। किशनपाल शंकरपुरवा प्रथम वार्ड,दीपू जायसवाल गोमतीनगर और बंगाली समाज के पंकज बोस रविंद्र पल्ली के निवासी हैं। रूप चंद अग्रवाल और पुरुषोत्तम पुरी भी पार्षद बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार