Moradabad: डिपो की खस्ताहाल सड़क हल्की बारिश में ही हुई जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित मुरादाबाद डिपो में हल्की बारिश भी बड़ी समस्या बन रही है। बारिश होते ही डिपो परिसर में जलभराव हो जाता है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से जर्जर पड़ी डिपो की सड़क स्थिति को और गंभीर बना रही है।

डिपो परिसर की सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं,जो बारिश के दौरान पानी से भर जाते हैं और दिखाई नहीं देते। ऐसे में अनजान यात्री इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है। कि डिपो की सड़क मरम्मत को लेकर कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

 जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है जो लंबे समय तक भरा रहता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है,बल्कि गंदगी और फिसलन के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क का निर्माण कराने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि पहले भी कई प्रस्ताव भेज गए है जल्द ही उन प्रस्ताव को लेकर निदेशालय रिमांडर भेजा जाएगा और जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।

संबंधित समाचार