Uttrakhand: मार्च में सामान्य से 23% अधिक बारिश, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मार्च माह के दौरान अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की जिलावार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक से 24 मार्च तक औसतन 55.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 45 मिमी के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई है। टिहरी गढ़वाल में 102.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 131 प्रतिशत अधिक है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में 124 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरिद्वार में भी 54 प्रतिशत और बागेश्वर में 34 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून में 61.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक है। अल्मोड़ा और चम्पावत में भी क्रमशः 15 और 31 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि कुछ जिलों में वर्षा सामान्य से कम भी रही।

चमोली में 5 प्रतिशत और पिथौरागढ़ में 12 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। नैनीताल में वर्षा सामान्य के बराबर रही। उधमसिंह नगर में 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब है, जबकि रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी सामान्य से क्रमशः 7 और 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में समय-समय पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली, जिससे अधिकांश जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वर्षा जंगल और जल स्रोतों के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

गर्मी से हुई थी महीने की शुरुआत, फिर मिली राहत
हल्द्वानी। मार्च माह की शुरुआत सामान्य से ज्यादा तापमान से हुई थी। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों में भी पारा चढ़ा हुआ था। 12 मार्च के बाद मौसम बदलाव हो गया। बारिश और बर्फबारी की वजह से चढ़े रहे पारे में काफी ब्रेक लगा। हल्द्वानी की बात करें तो मंगलवार को यहां दोपहर के समय अच्छी धूप थी लेकिन शाम होने के साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण
Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज
होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान
अनार बना रामबाण... झिल्ली लंग्स कैंसर के इलाज में कारगर, लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध में हुआ बड़ा खुलासा, जानें क्या है खास
Petrol-Diesel Prices: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं