Bareilly: बोगस फर्म के जरिए लगा दी एक करोड़ चपत, राज्यकर अधिकारी ने कराई FIR

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। राज्यकर विभाग बोगस कंपनियों पर तेजी से शिकंजा कसता नजर आ रहा है। सुभाषनगर क्षेत्र में चल रही फर्जी फर्म का खुलासा करने के बाद संचालिका महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

राज्यकर अधिकारी खंड- 1 शेषनाथ रावत ने सुभाषनगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि राज्य क्षेत्राधिकारी में पंजीकृत फर्म एमएस आरएन ट्रेडर्स पता बदायूं रोड सुभाषनगर ने पंजीयान प्राप्त करके सर्कुलर ट्रेडिंग एवं बिना माल के वास्तविक सप्लाई किए रुपये एक करोड़ 35 लाख के राजस्व की क्षति किए जाने के आधार पर फर्म द्वारा बताए गए व्यापार स्थल की जांच की गई। लेकिन मौके पर कोई भी व्यापार होते नहीं मिला। उसके बाद फर्म का पंजीयन निरस्त किया गया। 

वही व्यापारी द्वारा दाखिल रिटर्नी व पोर्टल पर उपलब्ध विवरणों की जांच पर पाया गया कि व्यापारी ने बिना इनवर्ड स्पलाई खरीद किए ही कई फर्म को आउटवर्ड की सप्लाई की। फर्म की प्रोपराइटर रिहाना मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और उन्होंने एक बोगस फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाई है। सुभाषनगर थाने में रिहाना नरवीन नाम की महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार