UP: रामपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने आजम खां की पत्नी से की मुलाकात
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामपुर में पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खान के आवास पर पहुंचे, उसके बाद सपा नेता आज़म खां के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी डॉक्टर तजीन फात्मा से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का इस मुश्किल समय में हौसला बढ़ाया।
पूर्व ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने उन्हें रामपुरी चाकू भेंट किया । प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की प्रदेश में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उछालकर जनता को गुमराह कर रही है।
यूपी में पेपर लीक से युवाओं की मेहनत बर्बाद हो रही है यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर युवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में खुला भ्रष्टाचार हो रहा है, जो सरकार की नौ साल की 'विनाश' की कहानी बयां करता है। महंगाई और विकास भाजपा सरकार की लिस्ट में नहीं है भाजपा के पूंजीपति प्रेम के कारण किसान दुखी हैं और महंगाई चरम पर है। देश में व प्रदेश में तानाशाही चल रही है।
इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खान,ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी,वासिक अली, शप्पु अंसारी, जगमोहन मोना, शारिक जापानी, अकरम सुलतान, मुश्ताक अली, लल्लन खान, मनी कपूर, रहमान शाह खान,सुहैल खान, फरीद अहमद, फरहत मिंया, मास्टर फ़िरोज, मोहम्मद आलिम, बाबू खान, इदरीस हुसैन, तस्लीम खान, ओमप्रकाश दिवाकर, अकरम अली, नज़ाकत प्रधान, अल्तमश खान, फ़ैज खान, आतिफ अली खान, महरबान अली, फतेह खान,मिन्हाज अली खान,डॉक्टर जहांगीर, एहसान खान, मोनिस खान, आशु खान,
आदि मौजूद रहे
