कानपुर : पुलिस ने की हुक्का बार में छापेमारी, एक गिरफ्तार, उपकरण बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है तथा मौके से हुक्का और संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ऑपरेशन 'सुदर्शन' अभियान के तहत मिली सूचना पर 25 मार्च को गोविंद नगर क्षेत्र स्थित 'ड्रैगन हाउस' हुक्का बार में छापा मारा गया।

जांच के दौरान पाया गया कि बिना वैध लाइसेंस के हुक्का बार संचालित कर युवाओं को नशा परोसा जा रहा था। मौके से अंकुश उर्फ अज्जू (18) निवासी बर्रा को गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का बार का संचालक आदित्य फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 हुक्के, चिलम, पाइप, तंबाकू के डिब्बे, चारकोल (कोयला) और इलेक्ट्रॉनिक हीटर समेत अन्य सामान बरामद किया है।

इस संबंध में गोविंद नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 271/272 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार