अखिलेश का भाजपा सरकार पर बड़ा हमलाः कहा- भाजपा युवाओं के भविष्य से कर रही खिलवाड़, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था बदहाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं और उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।

सपा प्रमुख गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को संभालने में विफल रही है। गरीबों को समय पर एंबुलेंस और इलाज नहीं मिल रहा, जिससे हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं हैं। प्राथमिक स्कूलों के बंद होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और 2027 में सपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, किसानों को लाभ और प्रदेश में उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा।

सपा की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी

आगामी विधानसभा चुनाव की तिथियां नजदीक आते-आते राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। भारतीय जागृति मिशन तथा चौहान एकता महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भेंटकर, उनके नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए गुरुवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर सांसद रामशिरोमणि वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।

भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू, राष्ट्रीय सचिव केटी तिवारी, शशिकांत गांधी, पुल्ली गुप्ता, संस्थापक सुरेश गुप्ता दिल्ली, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता जिलाध्यक्ष अमेठी सज्जन कुमार पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चिन्ताराम साहू सहित चौहान एकता महासभा के संयोजक राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, अरुण कुमार वर्मा एड.लीगल एडवाइजर तथा अमरजीत आदि सभी ने 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग 
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: इसी सप्ताह घोषित होंगी सभी जिला कमेटियां, तीन दिन मैराथन बैठकें, सीएम योगी भी होंगे कोर कमेटी में शामिल
Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश; आंधी-बारिश का डबल अटैक
केंद्र की सचिव ने यूपी के स्किल मॉडल को बताया देश के लिए मिसाल! ITI अलीगंज में आधुनिक लैब्स-वर्कशॉप की जमकर तारीफ
पेयजल समस्या दूर करने को 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों को निर्देश... तैनात करें नोडल अधिकारी