27 मार्च का इतिहास: जानिए आज के दिन खास ऐतिहासिक घटनाएं 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है। 

1668 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने बंबई (अब मुंबई) को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा। 
1898 - भारत में आधुनिक मुस्लिम शिक्षा के समर्थक, सर सैयद अहमद खान का निधन। 
1899 - गुग्लिल्मो मार्कोनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया। 
1923 - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक धर्मपाल गुलाटी का जन्म। 
1961 - पहले विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत हुई। 
1964 - हिमाचल प्रदेश के राजनीतिज्ञ एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म। 
1977 - टेनेरीफ हवाई अड्डे पर दो बोइंग 747 विमानों की टक्कर में 583 लोगों की जान गई, जो सबसे भयानक विमान हादसा था। 
1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त। 
1998 - अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी। 
2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2000 - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन। 
2003 - मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता। 
2006 - भारत के प्रख्यात उद्योगपति, दिग्गज दवा कम्पनी 'रैनबैक्सी' के संस्थापक भाई मोहन सिंह का निधन। 
2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की। 
2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। 
2008 - उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। 
2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया। 
2011 - जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया। 
2015 - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री टी. सैलोओ का निधन।

 

संबंधित समाचार