Moradabad: नई साप्ताहिक गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल-पुरलिया एक्सप्रेस का शेड्यूल निर्धारित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित नई साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14022-14021 का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। 

इसके अनुसार गाड़ी संख्या 14022 साप्ताहिक गुरुवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:15 बजे आएगी और 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली में 10:10 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:15 बजे अगले गंतव्यों लखनऊ, अयोध्या कैंट आदि स्टेशन होकर पुरुलिया जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 14021 साप्ताहिक शुक्रवार को मुरादाबाद में रात 19.38 बजे आएगी और 7:48 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।

संबंधित समाचार