Moradabad: प्रीपेड मीटर के हजारों उपभोक्ता बिजली आपूर्ति गुल होने से दिक्कत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड में तब्दील करने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन मीटरों को कब प्रीपेड कर दिया इसकी जानकारी न होने से लोग परेशान हैं। बिजली गुल होने पर विभागीय अधिकारी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

सिविल लाइन्स व अन्य कॉलोनियों में मीटर नंबर गड़बड़ी व गलत बिलिंग की शिकायतें आम हो गई हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों से उपभोक्ता सुझाव मांग रहे हैं कि रिचार्ज प्रक्रिया सरल हो, ग्रेस पीरियड बढ़ाया जाए व हेल्पलाइन सक्रिय की जाए। जिले में लगभग 60 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, लेकिन प्रशिक्षण व जागरूकता की कमी से समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रशासन को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगाने चाहिए।

अधीक्षण अभियंता नगरीय प्रशांत कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर महानगर में धीरे धीरे प्रीपेड मीटर तब्दील किए जा रहे हैं। जिन लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई उनके या तो उन लोगों के पुराने मीटर पर बिजली बिल का बकाया हो सकता है और प्रीपेड मीटर बकाया राशि ने होने पर बिजली दोबारा सुधार नहीं हो सकेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सभी उपभोक्ता अपने मोबाइल में यूपीपीसीएल एप डाउनलोड कर लें जिससे सारी समस्या का समाधान ऐप खोलने पर मिल जाएगा। एप उसी मोबाइल नंबर वहीं डाउन लोड करें जो बिजली कनेक्शन लेते अंकित किया हो।

 

संबंधित समाचार