Moradabad: होटल में रंगरेलियां मना रहे दस लड़कों को तीन महिलाओं के साथ पकड़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुध बाजार के एक होटल में तीन महिलाओं और पांच युवकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस होटल में शराब पीकर झगड़ा करने की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर जोड़े भागने लगे जिस पर पुलिस उन्हें पकड़ कर कोतवाली ले आई। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल का मालिक पंजाब में रहता है। होटल संचालक ने एक महीने पहले ही किराए पर इसे चलाने के लिए लिया था।

शनिवार को कोतवाली सदर की बुध बाजार चौकी इंचार्ज सुनीता सिंह के पास दिन में तीन बजे हिंदू कॉलेज के सामने संचालित एक होटल के कमरे में कुछ लोगों के शराब पीकर झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिस पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ होटल पहुंचीं और शराब पी रहे युवकों को पकड़ कर ला रही थीं। तभी बराबर के एक कमरे में तीन महिलाएं और दस युवक जाते दिखे। वह पुलिस को देखते ही भागने लगे। 

शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो सभी मुंह छिपाने लगे। पुलिस को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने कोतवाली लाकर सभी से सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने अपना परिचय बताया। सभी अलग अलग स्थान के रहने वाले निकले। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि बुधबाजार में होटल को लेकर पहले से भी चर्चाएं चल रही हैं।

 

संबंधित समाचार