T10 National Deaf Cricket Championship में आंध्र प्रदेश की महिला टीम ने मारी बाजी, दिल्ली को 68 रनों से हराया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गुरुग्रामः आंध्र प्रदेश की महिला टीम ने दिल्ली की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हराकर बधिरों की सातवीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता। आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 73 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम चार विकेट पर 68 रन ही बना पाई। आंध्र प्रदेश की डी कंथम्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों पुरस्कार हासिल किए। 

भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का समर्थन प्राप्त है। यही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय बधिर क्रिकेट परिषद और एशियाई बधिर क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा कि इस टूर्नामेंट से वर्षों से लगातार होनहार प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। 

संबंधित समाचार