धीमरी प्रकरण :नगर विधायक ने मंडलायुक्त को लिखा पत्र, जल्द जांच पूरी करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। धीमरी में सीएम कंपोजिट विद्यालय के लिए चिह्नित सरकारी भूमि का मामला अभी चर्चा में है। मंडलायुक्त के निर्देश पर अमरोहा की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इसकी जांच व पैमाइश करा रही हैं। इस बीच सोमवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर सरकारी भूमि पर कुछ लोगों की नजर होने की बात कहकर जांच जल्द पूरी कराने की मांग की है।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को लिखे पत्र में बताया है कि उनके विधानसभा स्थित धीमरी गांव में जिला प्रशासन द्वारा कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शौकीन, चांद बाबू, मोहम्मद शाह आदि द्वारा सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। 

इस प्रकरण में गठित मंडलीय जांच कमेटी से जांच जल्द पूरा कराकर रिपोर्ट मंगाने का अनुरोध किया है। विधायक की मानें तो कुछ लोग न्यायालय का सहारा लेकर इस प्रकरण को लंबित कराकर सीएम कंपोजिट विद्यालय को किसी अन्य विधानसभा में ले जाना चाहते हैं। विधायक ने जनहित में विद्यालय का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार