Bareilly : खत्म हुआ इंतजार...सज-धज कर तैयार हुआ बरेली का झुमका
बरेली, अमृत विचार। बरेली का झुमका एक बार फिर नए और बेहद आकर्षक रूप में सामने आने को तैयार है। रामपुर तिराहे पर स्थापित होने वाले इस प्रतिष्ठित प्रतीक को नई साज-सज्जा और भव्यता के साथ पुनर्निर्मित किया गया है। हर्ष अग्रवाल ने बताया कि इस झुमके के नए लुक को तैयार करने में प्रदीप ओबेरॉय ने कड़ा परिश्रम किया।
उनकी वर्कशॉप में वैज्ञानिक और कलात्मक पद्धति से इस पर मेटल प्लेटिंग और विशेष फिनिशिंग का कार्य किया गया। अब यह झुमका रामपुर तिराहे की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित वर्कशॉप पर इस भव्य झुमके के दीदार के लिए विजय चौहान, अमित गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, जितेंद्र भल्ला, नरेश भाटिया, संजीव सक्सेना, अनूप मेहरा, नूतन मिश्रा, उदय गोयल, प्रमोद मित्तल, रमेश अग्रवाल समेत शहर के तमाम लोग एकत्र हुए। जिन्होंने इसकी नई चमक और बारीकियों की जमकर सराहना की। जल्द इसे स्थापित किया जाएगा।
