Bareilly : बढ़ेगा पारा...गर्मी करेगी लोगों को बेचैन, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री होगा इजाफा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग छाते, गमछा और अन्य उपायों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने से कुछ राहत महसूस हुई। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार बताया कि अप्रैल से जून के बीच औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। इससे बरेली समेत क्षेत्रों में उष्ण लहर के दिनों की संख्या भी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने और तापमान में लगातार वृद्धि के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

 

संबंधित समाचार