पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की बैठक, वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मौजूदा हालातों की करेंगे समीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम को वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के एक समूह के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न स्थिति और आम लोगों की खाद्य, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा सहित आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के आज शाम असम से लौटने के बाद बैठक होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए असम गए हैं। 

बैठक में जिन केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है उनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जे पी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रह्लाद जोशी, के. राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के दो प्रधान सचिव पी के मिश्रा और शक्तिकांत दास तथा कैबिनेट सचिव टी वी सोमनाथन के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। पिछले रविवार को प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति को ''चुनौतीपूर्ण'' बताया था, और सभी नागरिकों से इस ''चुनौती'' के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें : 
काम में टिकें रहने का गजब का टैलेंट, आज की महिलाओं ने पुरानी स्टीरियो टाइप बातों को छोड़ा पीछे, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट 

संबंधित समाचार