Kanpur News: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते कानपुर एयरपोर्ट पर दिखा असर, यात्रियों में आई भारी कमी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की फ्लाइट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध के बाद से ही यात्रियों की भारी कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को उस वक्त कानपुर एयरपोर्ट और एयरलाइंस चिंतिंत हो गयी जब हैदराबाद में कानपुर के लिए मात्र 75 यात्री आये। ये भी माना जा रहा है कि विमानों का किराया बढ़ाने की खबर से यात्रियों में कमी आई है, इंडिगो एयरलाइंस ने किराये में फ्यूलचार्ज के नाम पर किमी के हिसाब से किराया बढ़ाने की बात कही है लेकिन अभी कोई किराया नहीं बढ़ा है। 

शुक्रवार को हैदराबाद की फ्लाइट सुबह 10.51 बजे आई जिसमें 75 यात्री कानपुर आये लेकिन कानपुर से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की भी कमी रही, कानपुर से हैदराबाद के लिए मात्र 104 यात्रियों ने भी उड़ान भरा। इसी प्रकार बेंगलुरु फ्लाइट में मात्र 167 यात्री आये जबकि 169 यात्रियों ने कानपुर से उड़ान भरी।

कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी 130 रही जबकि दिल्ली से 175 यात्री कानपुर आये। ऐसे ही मुंबई फ्लाइट में भी कानपुर से मात्र 110 यात्रियों ने ही उड़ान भरी जबकि 175 यात्री मुंबई से कानपुर आये।

ये भी पढ़ें : 
सहारनपुर : गन्ने की खेती पर प्रतिकूल असर, 30% की गिरावट, पापुलर की ओर बढ़ा किसानों का रूझान 

संबंधित समाचार