Bareilly एसएसपी ने किए 18 इंस्पेक्टर के तबादले, कोतवाली इंस्पेक्टर बने धनंजय पांडे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली अमृत विचार। लंबे समय बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने शहर से लेकर देहात तक के थाना प्रभारी के तबादले किए हैं। बारादरी से धनंजय पांडे को शहर कोतवाली भेजा गया है शहर कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को इज्जत नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बारदरी का चार्ज दिया गया है। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को प्रभारी क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ भेजा गया है। सुभाष नगर क्राइम इंस्पेक्टर सतीश कुमार को सुभाष नगर थाने की कमान दी गई है। इसके अलावा अन्य थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

संबंधित समाचार