Bareilly दुर्लभ डिलीवरी...एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिनी बाईपास रोड पर कर्मचारी नगर स्थित राधिका मैटरनिटी होम में गर्भवती महिला ने तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है। यह घटना चिकित्सा जगत में दुर्लभ मानी जाती है, क्योंकि ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी लगभग 10000 गर्भधारण में से केवल एक में ही देखने को मिलती है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि हितेश पुजारा ने इस जटिल और चुनौतीपूर्ण डिलीवरी को सफलतापूर्वक कराया है। डॉक्टरों के अनुसार इस प्रकार की गर्भावस्था अक्सर प्रजनन उपचार (फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) के परिणामस्वरूप होती है। कई मामलों में भ्रूणों का स्वतः विभाजन भी इसका कारण बन सकता है।

संबंधित समाचार