आज का राशिफल | 24 दिसंबर, 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपका दिन बहुत ही अच्छा होगा। सन्तान के लिये समय अच्छा रहेगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना चाहिये। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। वृष राशि आज जीवनसाथी से बहस हो सकती है। कठोर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। आपको कठिनाइयों …

मेष राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा होगा। सन्तान के लिये समय अच्छा रहेगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना चाहिये। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं।

वृष राशि

आज जीवनसाथी से बहस हो सकती है। कठोर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या बहुत अच्छी नहीं रहेगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी न करें।

मिथुन राशि

आज छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल रहेंगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा।

कर्क राशि

आज लोग आपके लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। धैर्यपूर्वक विचार करना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में उतावलापन हो सकता है।

सिंह राशि

आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा का आनन्द उठायेंगे। घर में बड़ों की सलाह से काम करना बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन कुछ खास नहीं रहेगा। सुख-समृद्धि में कमी आयेगी।

कन्या राशि

स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। आपको अवमानना झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। किसी से भी धन उधार लेन-देन न करें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में गति आ सकती है। अपने निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। किसी उलझन से बाहर निकल सकते हैं। अपने दायित्वों को निर्वहन करना चाहिये। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय बढ़ सकती है। विरोधियों को अच्छी तरह से परास्त कर पायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आज शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में जूनियर्स के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।

मकर राशि

आज स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल न बरतें। प्रयत्नों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मन में असमंजस जैसी स्थिति बन सकती है। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिये वरना दिक्कत हो सकती है।

कुंभ राशि

आज बच्चों के साथ आनंददायी समय व्यतीत करेंगे। सेहत की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। धार्मिक और आधात्मिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे।

मीन  राशि

आज किसी बात को लेकर मन में तनाव रहेगा। गुस्से में आकर कुछ भी बोलने से बचें। परिजनों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना होने की आशंका है। नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत आज न करें।