गोरखपुर में बड़ा हादसा : राप्ती नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के राप्ती नदी में डूबे किशोरों के मामले में आज एनडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली जब तीन और किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही इस हादसे में डूबे चारों किशोरों के शव अब मिल चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे गोरखपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के नजदीक कुछ किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस को नदी किनारे चार साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका गहराई। सूचना पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना स्थल पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की। 

सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक निषाद (15) निवासी मालवीय नगर का शव बरामद हुआ था। वहीं आज शनिवार को सुबह एनडीआरएफ ने तीन अन्य किशोरों के शव भी नदी से निकाल लिए। मृतकों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13) निवासी रानीडीहा थाना कैंट और गगन पासवान (15) निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार के रूप में हुयी है। 

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एक अप्रैल से लगातार चल रहा यह सर्च अभियान आज समाप्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व 11वीं एनडीआरएफ ;आरआरसी. गोरखपुर के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने किया।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश