Census-2026: घर के फर्श से लेकर खाने के अनाज तक... लिव-इन रिलेशन या शादीशुदा देनी होगी पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: जनगणना-2026 की कार्रवाई की शुरूआत हो गई है। पहली बार जनगणना के जरिए बनाई जा रही डिजिटल डायरी में घर की छत और फर्श के मसाले से लेकर परिवार में खाए जाने वाले अनाज की भी जानकारी आपसे ली जाएगी। सरकार द्वारा पूछे जाने के लिए 33 सवालों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ ही घर की स्थिति, प्रयोग किए जाने वाले सामान के साथ अन्य बहुत सी जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसे जनगणना करने वाले प्रगणक घर के मुखिया से उसके घर पहुंचकर पूंछेंगे।

जनगणना के पहले चरण की कार्रवाई के तहत माह मई में प्रगणक घर-घर जाकर मकान का सूचीकरण और मकान की गणना करेंगे। पहली डिजिटल जनगणना के लिए 33 सवालों का बैंक तैयार किया गया है। अफसरों का कहना है कि इसका विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।

मकान सूचीकरण और आवास से जुड़े सवाल

मकान की जानकारी, लाइन नंबर, बिल्डिंग नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान के फर्श की मुख्य सामग्री, दीवार की मुख्य सामग्री, छत की मुख्य सामग्री, मकान (रहना/दुकान/अन्य), मकान की स्थिति (अच्छी/सामान्य/खराब), परिवार की जानकारी, परिवार संख्या, परिवार में रहने वालों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, परिवार के मुखिया का वर्ग, मकान का स्वामित्व (अपना/किराया/अन्य), परिवार के कब्जे में रहने वाले कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, घर में उपलब्ध सुविधाएँ, पीने के पानी का मुख्य स्रोत, पीने के पानी की उपलब्धता, रोशनी का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुविधा, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की सुविधा, रसोई, रसोई गैस कनेक्शन की उपलब्धता, भोजन बनाने में उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन, परिवार की संपत्ति, रेडियो / ट्रांजिस्टर, टेलीविजन,इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप / कंप्यूटर, टेलीफोन/ मोबाइल / स्मार्टफोन, साइकिल / स्कूटर / मोटरसाइकिल / मोपेड, कार / जीप / वैन सहित अन्य। परिवार में मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज, मोबाइल नंबर जैसे सवाल शामिल हैं।

लिव-इन कपल्स के लिए नियम

जनगणना में सामाजिक ढांचे से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। लिव-इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ों को लेकर चर्चांएं होती है। इसमें भी इस पर सावल है। सेल्फ-एन्युमरेशन (स्व-गणना) पोर्टल पर जारी जानकारी के मुताबिक यदि कोई कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है और वह अपने रिश्ते को एक स्थिर संबंध मानता है तो जनगणना के दौरान उन्हें शादीशुदा जोड़ा माना जाएगा।

संबंधित समाचार