संभल: पिकअप वैन और कार की टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल । संभल के नखाशा थाना क्षेत्र में कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नखासा थाना प्रभारी धर्म पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे के करीब सम्भल-गजरौला मार्ग पर कुरावली गांव के पास पिकअप वैन …

संभल । संभल के नखाशा थाना क्षेत्र में कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नखासा थाना प्रभारी धर्म पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे के करीब सम्भल-गजरौला मार्ग पर कुरावली गांव के पास पिकअप वैन और एक कार में टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में दो महिलाओं इकरा (22) और सिवली (24) की मौत हो गई, जबकि चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।’’

सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार