Bareilly: तलाक के बाद छेड़ता है पति...एआई से बनाया अश्लील वीडियो 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। तलाक के बाद भी पति पत्नी को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें कर परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि पति ने एआई से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह मौजूदा समय में बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रह रही है। महिला ने बताया कि उससे पति का 11 सितंबर 2025 को तलाक हो चुका है। आरोप है कि तलाक के बाद भी पति उसे रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज की जाती है। आरोप है कि 29 मार्च को पति उसके घर पर आ धमका और गाली गलौज शुरू कर दी। 

विरोध करने पर अगले दिन वह कई युवकों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने उसे घर से जबरन उठाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि पति एआई से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। बारादरी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी उसके पति और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार