हाइवे हादसा : बुकिंग पर कार चलाता था जेल से छूटा मनमोहन, हत्या के मामले में पिता-पुत्र गए थे जेल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

फरीदपुर अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर हादसे में फरीदपुर क्षेत्र के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह (22) की जान भी चली गई। हत्या के मामले में वह जेल से जमानत पर छूटा था और बाहर आकर कार बुकिंग पर चलाने लगा था। अनहोनी का पता होते ही परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए।

टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह और उसके पिता नत्थूलाल सिंह पर गांव के टाकन लाल मौर्य की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप था। उस मामले में पिता-पुत्र दोनों सलाखों के पीछे पहुंचे थे। अक्टूबर में मनमोहन जेल से छूटकर बाहर आया था। पैसे कमाने को वह बुलेरो कार लेकर बुकिंग में चलाने लगा था।

देर शाम बरेली में बाईपास पर हुए कार हादसे में मनमोहन की मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को आज नहीं पता था कि मनमोहन बुकिंग पर कार लेकर कहां गया है। अनहोनी का पता होते ही घरवाले मुख्यालय दौड़ गए।

संबंधित समाचार