Bulandshahr News : पैसे के विवाद में युवक ने दो लोगों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम पानीपरतापुर में उदय कुमार ने दीपक और समय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, समय सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी उदय कुमार को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार