Bareilly: हाईकोर्ट ने किए पांच एडीजे के तबादले, कई मजिस्ट्रेट भी बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रविवार को अधिसूचना जारी कर जजों की वार्षिक ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट जारी की। बरेली में एडीजे के पद पर कार्यरत 5 जजों का अन्य जनपदों में ट्रांसफर हुआ, वहीं तीन जजों की बरेली में पोस्टिंग की गयी है।

हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह की ओर से जारी सूची में बरेली से एडीजे कुमारी अफशां को हमीरपुर, कुमार मयंक को प्रयागराज, तबरेज अहमद को बुलंदशहर, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी को हरदोई, देवाशीष को झांसी भेजा गया है, वहीं आजमगढ़ में तैनात संतोष कुमार यादव व उनकी पत्नी संदीपा यादव व गोंडा में तैनात रहीं नम्रता अग्रवाल को बरेली भेजा है।

 इसके अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर की अलका पाण्डेय, पारस यादव, श्वेता तिवारी को क्रमशः श्रावस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद व रेलवे मजिस्ट्रेट आकाश वर्मा को कानपुर नगर भेजा है। वहीं, सीतापुर में तैनात अनामिका सिंह को एसीजेएम रेलवे एनआर बनाया है, उनके पति अभिनव श्रीवास्तव को भी बरेली भेजा है। 

कैराना शामली से प्रशांत कुमार सिंह भी बरेली भेजे गये हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के बरेली में तैनात न्यायिक अधिकारियों में मंजुला मिश्रा व रेखा रावत को क्रमशः कन्नौज व एटा भेजा है। बरेली, बहेड़ी मुंसिफ कोर्ट में तैनात रहे मजिस्ट्रेट अरून कुमार पाण्डेय, शेखर अग्रवाल को क्रमशः बल्लिया व मेरठ में तैनाती दी गयी है।

संबंधित समाचार