वाराणसी नगर आयुक्त का ऐलान, गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजने पर 500 नकद का इनाम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में गंदगी फैलाने वालों की तस्वीर देने पर 500 रुपये का नगद इनाम मिलेगा। काशी सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए तमाम योजनाएं और प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अक्सर सड़कों, घाटों और पर्यटन स्थलों पर कचरा तथा गंदगी बिखरी हुई दिखाई देती है। यहां के विभिन्न मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों, चाट-गोलगप्पे, दक्षिण भारतीय व्यंजन तथा चाइनीज फूड वाले स्टालों के आस पास गंदगी फैली रहती है। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने होटल मालिकों और वेंडरों को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही आम जनता से अपील की है कि यदि किसी स्टॉल या दुकान के बाहर गंदगी दिखे तो उसकी फोटो भेजें। फोटो भेजने वाले व्यक्ति को नगर निगम की ओर से 500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।  नागपाल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी रेस्तरां, मिठाई और चाट संचालकों को अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। 

इस आदेश का पालन न करने वालों पर पहले नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त ने घोषणा की है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो भेजने वाले नागरिक को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

 ये भी पढ़ें :
यूपी के हरदोई में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड के 6 बदमाश गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद 

संबंधित समाचार