UP Transfer : 12 IPS और 35 PPS अधिकारियों का तबादला

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को 12 आईपीएस व 35 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले बुधवार को 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था।

दरअसल, योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार मजबूत और व्यवस्थित करने का काम कर रही है। इसी के तहत यह तबादले किये जा रहे हैं। आज एक बार फिर 12 आईपीएस व 35 पीपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 

शासन की तरफ से जारी सूची में नोएडा कमिश्नरेट में एडीसीपी रही टि्विंकल जैन को लखनऊ और लखनऊ उत्तरी में एडीसीपी रहे ऋषभ रुनवाल को एएसपी नक्सल सोनभद्र बनाया गया है। सागर जैन एएसपी ग्रामीण सहारनपुर से एडीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत एएसपी पूर्वी गोंडा को संभल दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को एएसपी सिटी मेरठ से बहराइच, विनायक गोपाल भोंसले को सीतापुर से मेरठ, अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर, लिपि नागयाच को गाजियाबाद कमिश्नरेट से वाराणसी का एडीसीपी, राजकुमार मीणा को प्रयागराज से मीरजापुर नक्सल एएसपी, अलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़, एडीसीपी वाराणसी डॉ. ईशान सोनी को एएसपी जालौन और एएसपी अलीगढ़ मयंक पाठक को सहारनपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

35 पीपीएस इधर से उधर हुए

शासन ने आईपीएस अधिकारियों के अलावा 35 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अुनसार, आलोक कुमार सिंह को बहराइच से एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ का उपसेनानायक, संजीव कुमार सिन्हा एएसपी रायबरेली को पुलिस मुख्यालय, आलोक सिंह-3 को एसीपी प्रयागराज से एएसपी रायबरेली, अजीत कुमार रजक को जौनपुर से एएसपी गोंडा, डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर, श्याम देव को एएसपी अंबेडकरनगर से 12वीं वाहिनी पीएसी उपसेनानायक फतेहपुर, मनीष कुमार मिश्र को मीरजापुर से अलीगढ़, शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ से उन्नाव, एडीसीपी लखनऊ जया शांडिल्य को एएसपी अभिसूचना मेरठ, कृष्ण कांत सरोज को एएसपी अभिसूचना मेरठ से एएसपी विशेष जांच शाखा लखनऊ, प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन से उपसेनानायक 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार पांडेय-2 को कानपुर देहात से एडीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट, अवनीश कुमार मिश्र को मथुरा से पीएसी मुख्यालय लखनऊ, श्वेता कुमारी यादव को एडीसीपी गाजियाबाद से एएसपी मथुरा, कृपा शंकर को बलिया से एएसपी कानून-व्यवस्था शाखा डीजीपी मुख्यालय, स्नेहा तिवारी चंदौली से एएसपी बलिया, राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ से उपसेनानायक 2वीं वाहहिनी एसएसएफ गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव एएसपी केंद्रीय भंडारण सीतापुर से एएसपी यातायात मेरठ, विवेक त्रिपाठी एएसपी यातायात आजमगढ़ से केंद्रीय भंडारण सीतापुर, अभिषेक कुमार सिंह को एटीएस लखनऊ से एएसपी बदायूं, शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से पुलिस अकादमी मुरादाबाद, पियूष कांत राय को एडीसीपी आगरा से एएसपी चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से एएसपी पीटीसी मुरादाबाद, आलोक प्रसाद को एएसपी सीतापुर से कानपुर देहात, अरुण कुमार सिंह-2 को फतेहगढ़ से एएसपी यातायात निदेशालय लखनऊ, गिरीश कुमार सिंह को एडीसीपी आगरा से एएसपी फतेहगढ़, राहुल मिठास को मैनपुरी से एएसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी को मेरठ से एएसपी मैनपुरी, महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर से सीआईडी सेक्टर लखनऊ का सेक्टर ऑफिसर बनाया गया है। इसी तरह ज्ञान प्रकाश राय को एडीसीपी गाजियाबाद से एएसपी फतेहपुर, सतीश चंद्र शुक्ला एएसपी भदोही को एएसपी आपरेशन चंदौली, प्रेमचंद एएसपी उन्नाव को एएसपी राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ और अभिषेक प्रताप अजेय को एएसपी कन्नौज से बुलंदशहर का एएसपी नगर बनाया गया है।

देखें आईपीएस लिस्ट :

आईपीएस लिस्ट

पीपीएस लिस्ट :

पीपीएस एक

पीपीएस दो

पीपीएस तीन

 

संबंधित समाचार