अब सिंगापुर में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का मिला पहला मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये रूप (स्ट्रेन) का पता चलने के बाद अब सिंगापुर में इसका पहला मामला सामने आया है। स्ट्रैट टाइम्स ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन से गत छह दिसम्बर को सिंगापुर लौटी 17 वर्षीय छात्रा कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित …

मॉस्को। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये रूप (स्ट्रेन) का पता चलने के बाद अब सिंगापुर में इसका पहला मामला सामने आया है। स्ट्रैट टाइम्स ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन से गत छह दिसम्बर को सिंगापुर लौटी 17 वर्षीय छात्रा कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित पायी गयी है। छात्रा के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच की गयी है और उन्हें क्वारंटीन में भेजा गया है। इस बीच सिंगापुर ने बुधवार से ब्रिटेन से आने वाले सभी लोगों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

संबंधित समाचार