Bareilly: बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का सर्वे शुरू, डीएम ने रिपोर्ट मांगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को जनपद में हुई बारिश से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। भीगने से गेहूं का दाना भी कमजोर हो जाएगा। डीएम ने फसल को नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया है। एडीएम एफआर के नेतृत्व में तहसीलों की राजस्व टीमें सर्वे कर रही हैं।

डीएम ने सभी से जल्द सर्वे रिपोर्ट मांगी है ताकि पीड़ितों को नुकसान के अनुसार मुआवजा दिलाया जा सके। डीएम ने बताया कि बुधवार को जनपद में अतिवृष्टि हुई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। 

दरअसल, 33 प्रतिशत फसल नुकसान होने पर ही मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन छोटे किसान की थोड़ी फसल नष्ट हो गई तो सर्वे में उसे शामिल किया जा सकता है। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने भी सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सर्वे रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार