UP: कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित 15 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली पुलिस और औषधि निरीक्षक रामपुर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रूपये की कीमत के कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय मुरादाबाद, जीशान मुरादाबाद और जब्बार निवासी ग्राम इमरता थाना अजीमनगर रामपुर के पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 अप्रैल को रात्रि को थाना कोतवाली एवं औषधि निरीक्षक रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा रोकथाम अवैध बिक्री व भंडारण की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अक्षय निवासी मौहल्ला गुङिया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद,  जीशान पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी ग्राम चमरुआ थाना मुण्डापाण्डे जनपद मुरादाबाद और जब्बार पुत्र आदिल हुसैन निवासी ग्राम इमरता थाना अजीम नगर जनपद रामपुर को आश्रम पद्धति रोड पर खाली मैदान से गिरफ्तार किया है। 

इनके पास से कुल 33 पेटी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए हैं। इनमें 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप हैं। 35 डिब्बे जिसमें कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी,एक डस्टर गाड़ी भी बरामद की है। इनके पास से 21500 रुपये व 5 मोबाईल भी बरामद किए हैं। वहीं नाजिम निवासी नसीम गंज थाना टांडा रामपुर और सरफराज उर्फ चिम्पैंजी निवासी कोहीनूर तिराहा थाना कटघर मुरादाबाद अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक सनी खैवाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वितीय, औषधी निरीक्षक मुकेश कुमार , औषधी अनुसेवक केपी सरन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार