Bareilly : इंटरसिटी विस्तार से मिलेगी सहूलियत...कासगंज से वाया बरेली, दिल्ली का सफर होगा आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार बड़ी संख्या में लोगों के सफर को आसान करेगा। यह केवल एक नई रेल सुविधा नहीं, बल्कि कासगंज, एटा और बदायूं समेत आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी, व्यापार और शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में अहम पहल है।

अब इन जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीधी कनेक्टिविटी मिलने से यात्रा का समय कम होगा। खासतौर पर रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। छोटे शहरों के छात्रों के लिए दिल्ली और आसपास के बड़े शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच पहले की तुलना में आसान हो जाएगी जिससे करियर के अवसर बढ़ेंगे। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह विस्तार लंबे समय से क्षेत्रीय मांग का हिस्सा था।

 कार्यक्रम के अनुसार बदायूं स्टेशन से सोमवार को इसे रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद आदित्य यादव, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

संबंधित समाचार